देश

राम मंदिर के लिए बनीं दो और प्रतिमाएं सामने आईं:पहली श्यामल रंग की तो दूसरी सफेद संगमरमर की; मंदिर में ही की जाएंगी विराजित

 

 

अयोध्या के राम मंदिर में बालक राम यानी रामलला विराजमान हो चुके हैं। इस बीच राम मंदिर के लिए बनाई गई दूसरी और तीसरी मूर्ति भी सामने आई है। दूसरी मूर्ति सफेद मकराना संगमरमर से बनी है, जबकि तीसरी मूर्ति भी रामलला की प्रतिमा के रंग यानी श्यामल रंग की है। तीनों की लंबाई 51-51 इंच की है।

 

 

तीनों प्रतिमाओं में कमल आसन पर भगवान को विराजित दिखाया है। भगवान के 5 साल के बाल स्वरूप को तीनों में ही दर्शाया गया है। रामलला के अलावा भगवान राम की दोनों प्रतिमाओं को राम मंदिर के अलग-अलग फ्लोर पर स्थापित किया जाना है।

दरअसल, ट्रस्ट ने मंदिर के लिए भगवान राम की 3 मूर्तियां तैयार बनवाई थीं। यह अलग-अलग पत्थरों से अलग-अलग कारीगरों ने तैयार की थी। आखिर में ट्रस्ट सदस्य की सहमति से कर्नाटक के मूर्तिकार योगी राज की बनाई रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह के लिए चयनित किया था।

जबकि दूसरी प्रतिमा दक्षिण के ही मूर्तिकार गणेश भट्‌ट ने श्यामल रंग की और तीसरी मूर्ति राजस्थान के मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय ने बनाई है। सत्यनारायण पांडेय की बनाई प्रतिमा संगमरमर की है।

तीनों प्रतिमाओं के बारे में जानिए...